सरिया: सरिया बिरनी रोड पर नवाडीह के पास कार और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति घायल
Suriya, Giridih | Jan 19, 2025 सरिया थाना क्षेत्र के सरिया बिरनी रोड पर नवाडीह के पास रविवार की शाम साढे चार बजे कार व ट्रक में टक्कर हो गई। घटना से कार में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद आस पास के लोगो ने घायल को ईलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि कार राजधनवार की ओर से सरिया की ओर आ रहा था कि इसी दौरान उक्त स्थल एक खडी ट्रक में टक्कर हो गई।