सरिया: खम्भरा डैम में डूबे व्यक्ति का पांचवें दिन भी पता नहीं चला
Suriya, Giridih | Jan 17, 2025 बगोदर थाना क्षेत्र के खम्भरा डैम में गत सोमवार को डूबे तुलेश्वर सिंह का पांचवे दिन शुक्रवार को भी कोई सूराग नही मिला।देवघर से आये एनडीआरएफ की टीम डूबे व्यक्ति का खोजबीन लगातार चार दिनो से कर रही है मगर सफलता नही मीली।ठंड वअंधेरे होने के वजह से शुक्रवार शाम छह बजे एनडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन को बंद कर दिया।शनिवार को फिर से खोजबीन का प्रयास करेगी।