जमुई: भाजपा द्वारा शहर में निकाला गया 100 मीटर का भव्य तिरंगा यात्रा, मंत्री श्रेयसी सिंह व मुंगेर विधायक हुए शामिल
स्वतंत्रता दिवस से पहले गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे तक भाजपा जनता पार्टी द्वारा शहर में भव्य 100 मीटर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व जमुई विधायक सह बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया। इस दौरान मुंगेर विधायक कुमार प्रणय भी यात्रा में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा और भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। पूरा शहर देश भक्ति के रंगों में रंग गया। खास बात यह रही कि यात्रा में केवल भाजपा ही नहीं, बल्कि एनडीए गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के कार्यकर्ताओं ने भी एकजुटता दिखाई। लोजपा-आर के जिलाध्यक्ष, जदयू के जिलाध्यक्ष सहित गठबंधन के बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता यात्रा का हिस्सा बने।
100 मीटर लंबे तिरंगे को थामे कार्यकर्ता जब शहर की सड़कों से गुजरे तो लोगों में भी देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। यात्रा के जरिए राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश देने का प्रयास किया गया।
मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत यह भव्य यात्रा एक उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ निकाली गई है। तिरंगा देश की पहचान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जाति और धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्रधर्म के लिए सभी को एकजुट होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विकसित राज्य और विकसित भारत की कल्पना तभी साकार होगी, जब सभी लोग एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और एकता के साथ मनाएं। यात्रा ने जमुई में एनडीए की एकजुटता और राष्ट्रभक्ति का संदेश भी दिया। #jamui #jamuitopnews #NDA #BJPGovernment #BJP4IND
Jamui, Jamui | Aug 13, 2026