बाह: एसीपी पिनाहट ने थाना बसई अरेला का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
एसीपी पिनाहट अमरदीप लाल सिंह ने थाना बसई अरेला पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान थाने के कार्यालय के महत्वपूर्ण अभिलेखों के रखरखाव, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक व विवेचना कक्ष का निरीक्षण किया। साथ ही फरियादियों की प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।