बिछिया: अंजनियां के तालाब में मिला 21 वर्षीय युवक का शव, दो दिन से था लापता
अंजनियां में शनिवार को तालाब से मिले 21 वर्षीय युवक के शव की पहचान हो गई है। मृतक सिझोरा निवासी चंद्रजीत उर्फ गोलू मरावी है,जो दो दिन से लापता था।आज दिनांक 5 सितंबर दिन शनिवार को तलाश दौरान तालाब से युवक का शव बरामद हुआ। इस बीच शनिवार की रात करीब 7:30 अंजनियां पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दियाl