समाहरणालय पूर्णिया
जिला जनसंपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:-1661,
दिनांक:-14 अक्टूबर 2026,
====================
अगस्त 2026 में बाढ़ से हुई फसल क्षति के उपरान्त भवानीपुर और रुपौली प्रखंड के किसानों के बीच कृषि इनपुट अनुदान राशि का डी.बी.टी. के माध्यम से अंतरण।
अगस्त 2026 के अंतिम सप्ताह में अतिवृष्टि एवं विभिन्न नदियों के बाँधों के फाटक खुलने के कारण नदियों के जलस्तर में हुई अप्रत्याशित वृद्धि से भवानीपुर के तीन पंचायतों (सोनमा / बसंतपुर चिन्तामनि एवं लाठी) तथा रुपौली प्रखंड के कुल बारह पंचायतों (कॉप / भिखना / विजय लालगंज /विजय मोहनपुर / लक्ष्मीपुर छरापत्ती / भौवापरवल / डोभा मिलिक / गौरियर पट्टीश्रीमत्ता / कोलयली सिमरा पूरब/कोलयली सिमरा पश्चिम / नाथपुर) में फसलों को क्षति पहुँची थी। फसल क्षति के आकलन के उपरांत दिनांक 23.09.2026 से 29.09.2026 तक कृषि इनपुट अनुदान योजनांतर्गत कुल 11,675 आवेदन ऑनलाइन डी.बी.टी. पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हुआ था।
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार, भा०प्र०से० के निर्देशानुसार इन आवेदनों का त्वरित सत्यापन कृषि समन्वयक, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी एवं अपर समाहर्त्ता (आपदा) द्वारा किया गया।
इसी क्रम में बुधवार को माननीय मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा भवानीपुर एवं रुपौली प्रखंड के हुई फसल क्षति के किसानों को डी.बी.टी. के माध्यम से कुल 8,566 स्वीकृत आवेदनों के विरुद्ध ₹5,73,42,404.00 (पाँच करोड़ तिहत्तर लाख
बयालीस हजार चार सौ चार) रुपये की राशि का सीधा हस्तांतरण डी०बी०टी० के माध्यम से किया गया।
यह कार्यक्रम ऑनलाईन बिहार राज्य 18 जिलों में आयोजित किया गया, जिसमें पूर्णिया से श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
राज्य सरकार आपदा की इस घड़ी में किसानों को फसल अनुदान प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस योजना के तहत रैयत किसानों के साथ-साथ गैर-रैयत किसानों को भी बटाईदार प्रपत्र के माध्यम से लाभान्वित किया गया।
Purnia, Bihar | Oct 14, 2026