समाहरणालय पूर्णिया,
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1658,
दिनांक 14/10/2026,
==================
दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन एवं रावण दहन स्थल का नगर परिषद के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया संयुक्त निरीक्षण; सुरक्षा और सुविधाओं के दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश:-
आगामी दुर्गा पूजा पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को नगर परिषद कसबा क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन स्थल एवं रावण दहन स्थल का विस्तृत जायजा लिया गया।
इस निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद श्री सुभाष कुमार साह, वार्ड संख्या 25 के पार्षद श्री गौरव कुमार, वार्ड संख्या 13 के पार्षद मो. हसमत राही, सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी (APSWMO) श्री रवि कुमार, कनीय अभियंता श्री अब्दुल लतीफ, सफाई पर्यवेक्षक श्री प्रीतम तथा दुर्गा पूजा समिति के सम्मानित सदस्यगण उपस्थित थे।
निरीक्षण के मुख्य बिंदु एवं दिए गए निर्देश:--
विसर्जन घाट पर रैंप निर्माण:--- पूजा समिति के सदस्यों द्वारा विसर्जन कार्य को सुगम, सरल एवं सुरक्षित बनाने हेतु घाट पर रैंप निर्माण की मांग रखी गई। जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए संबंधित कनीय अभियंता को अविलंब रैंप निर्माण हेतु आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
सुरक्षा हेतु बैरिकेडिंग:-- श्रद्धालुओं एवं आम जनता की सुरक्षा के दृष्टिकोण से विसर्जन स्थल के चारों ओर मजबूती से बैरिकेडिंग कराने के आवश्यक निर्देश दिए गए।
15 फीट ऊंचे बांध पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था:-- विसर्जन स्थल के निकट स्थित लगभग 15 फीट ऊंचे बांध से होने वाली संभावित कठिनाइयों को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए वैकल्पिक एवं ठोस सुरक्षा इंतजाम करने पर विशेष जोर दिया गया।
साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था:-- पर्व के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के लिए सफाई पर्यवेक्षक को स्थल की नियमित सफाई एवं पर्याप्त प्रकाश (लाइटिंग) की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
नगर परिषद प्रशासन का संदेश:---
"नगर परिषद कसबा पर्व के दौरान श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को हर संभव सुविधा और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएंगी।"
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
1 views | Purnia, Bihar | Oct 14, 2026