समाहरणालय, पूर्णिया
जिला जनसंपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:-1660,
दिनांक:-14 अक्टूबर 2026,
====================
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस परेड–2026 के अवसर पर बुधवार को पूर्णिया जिले के बैसी प्रखंड में राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली के प्रतिभागियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी सद्भाव तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया।
रैली के माध्यम से देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने तथा नागरिकों में राष्ट्रप्रेम और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करने का संदेश प्रसारित किया गया। साथ ही, आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति सजग एवं जिम्मेदार रहने के लिए प्रेरित किया गया।
जिला प्रशासन, पूर्णिया द्वारा सभी नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनें तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
3 views | Purnia, Bihar | Oct 14, 2026