इमामगंज: इमामगंज प्रखंड के धरहरा गांव में कोठी थाना पुलिस ने छापेमारी कर एक फरार वारंटी को गिरफ्तार किया
Imamganj, Gaya | Nov 28, 2025 इमामगंज प्रखंड क्षेत्र के कोठी थाना पुलिस ने शुक्रवार को धरहरा गांव में छापेमारी कर एक फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान अरशद खान को उसके घर से पकड़ा गया। वह एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जेल भेज दिया है।