भंडरिया: निशा भगत की आत्महत्या पर सांसद वीडी राम ने दुख जताया, हेमंत सरकार पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की
पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाली निशा भगत की आत्महत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर उन्होंने इस घटना को झकझोर देने वाला बताया। सांसद ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए निशा भगत की मौत की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आदिवासी समाज