गुरुवार की दोपहर बारह बजे मढ़ौरा में मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन एसडीओ निधी राज व एसडीपीओ नरेश पासवान ने संयुक्त रुप से सभी परीक्षा केन्द्रों का जांच किया और मौके पर उपस्थित कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस संबंध में एसडीओ ने बताया कि मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के उद्देश्य से सभी परीक्षा केन्द्रों की जांच किया गया।