आगरा: पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी की घटना का 24 घंटे में किया खुलासा, अभियुक्त को जपनाम हॉस्पिटल के पास से किया गिरफ्तार
आगरा की थाना सिकंदरा पुलिस टीम के द्वारा बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी की घटना का मात्र 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया, पीड़ित के द्वारा थाना सिकंदरा पर सूचना दी गई थी इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर जपनाम हॉस्पिटल के पास से अभियुक्त गिरफ्तार किया है, इसके कब्जे से 2 मोबाइल फोन ₹70 नगद बरामद हुए हैं।