कन्नौज: पुलिस लाइन में आयोजित परेड के दौरान पुलिस कर्मियों ने लगाई दौड़, एसपी ने कई शाखाओं का किया निरीक्षण
कन्नौज के पुलिस लाइन मैदान में शुक्रवार को परेड आयोजित हुई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने सलामी के बाद कर्मियों की परेड का निरीक्षण किया। एसपी ने डायल 112 कर्मियों से भी काम को लेकर जानकारी की है।