डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बलवाड़ा गांव में शुक्रवार को एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान सीमा के रूप में हुई है, जिसने करीब तीन साल पहले नरेश अहारी से प्रेम विवाह किया था। उनकी डेढ़ साल की एक बेटी भी है।