जमीन से Jio 5G टावर तक... सांवलिया सेठ के दरबार में पहुंचे सबसे अनोखे चढ़ावे
जमीन से लेकर चांदी के Jio 5G टावर तक... ये है आस्था की वो तस्वीर जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।"
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित श्री सांवलिया सेठ के दरबार में जुलाई महीने में श्रद्धालुओं ने एक से बढ़कर एक अनोखे चढ़ावे चढ़ाए। डूंगरपुर के एक किसान ने करीब सवा 10 बीघा जमीन भगवान के नाम दान कर दी। वहीं चांदी से बने Jio 5G टावर, सोलर मॉडल, ट्रैक्टर-ट्रॉली, अफीम का पौधा, प्रेस और भव्य छत्र भी श्रद्धा के साथ अर्पित किए गए।
इन अनोखी भेंटों ने न सिर्फ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींच लिया। एक बार फिर सांवलिया सेठ के दरबार ने साबित कर दिया कि आस्था की कोई सीमा नहीं होती, और भक्त अपने आराध्य के लिए हर अनोखी भेंट समर्पित कर सकते हैं।
#SawaliyaSeth #SanwaliyaSeth #Chittorgarh #Rajasthan #Faith