विश्व बाघ दिवस पर मेवाड़ को बड़ी सौगात, कुंभलगढ़ बनेगा राजस्थान का चौथा टाइगर रिजर्व
विश्व बाघ दिवस पर मेवाड़ के लिए आई है एक बड़ी और ऐतिहासिक खुशखबरी। लंबे इंतजार के बाद कुंभलगढ़ टाइगर रिजर्व बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण यानी एनटीसीए की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब सिर्फ राज्य सरकार के अंतिम नोटिफिकेशन का इंतजार है।
अधिसूचना जारी होते ही कुंभलगढ़ देश का 59वां, राजस्थान का चौथा और सबसे पश्चिमी टाइगर रिजर्व बन जाएगा। राजसमंद, उदयपुर और पाली में फैला यह क्षेत्र अरावली की समृद्ध जैव विविधता का अनमोल खजाना है, जहां बाघ, तेंदुआ, भालू, सांभर और कई दुर्लभ वन्यजीवों का बसेरा है।
टाइगर रिजर्व का दर्जा मिलने से वन्यजीव संरक्षण को मजबूती मिलेगी, पर्यटन को नई रफ्तार मिलेगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। अब सबकी नजरें राज्य सरकार के अंतिम फैसले पर टिकी हैं।
#WorldTigerDay #KumbhalgarhTigerReserve #Mewar #Rajasthan #TigerR