मंडला: टाटरी बालक छात्रावास के अधीक्षक पर शराब के नशे में अभद्रता का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Mandla, Mandla | Jul 28, 2026 जिले के ग्राम टाटरी स्थित शासकीय सीनियर बालक छात्रावास के अधीक्षक पर शराब के नशे में छात्रों और कर्मचारियों से अभद्रता का आरोप लगा है। रविवार देर रात करीब 2 बजे का एक वीडियो मंगलवार 10 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें अधीक्षक पन्नूलाल वट्टी छात्रों और भृत्य से गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। मामले पर क्षेत्र संयोजक ने कार्रवाई की बात कही है।