खड़गपुर: करमंतरी, गोड़धोवा समेत आधे दर्जन गांवों में अवैध शराब उत्पादन, सेवन और बिक्री रोकने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक
मंगलवार 10 am बिहार मे शराब से लगातार हो रही मौत के बाद अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाने हेतु पुलिस प्रशासन अब सारे हथकंडे अपना रही है.वही मंगलवार को अवैध शराब के निर्माण तथा बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से खड़गपुर थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित आधा दर्जन गांव जागरूकता अभियान चलाया