डिंडौरी: भालापुरी के शिकारी टोला में जिला प्रशासन की टीम ने नाबालिग का बाल विवाह रोका, परिजनों को दी समझाइश
डिंडौरी जिले के भालापुरी गांव के शिकारी टोला में जिला प्रशासन कि संयुक्त टीम (महिला बाल विकास विभाग एवं पुलिस) ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग बालिका का बाल विवाह रोका और परिजनों को बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए समझाइश दी । जिला जनसंपर्क विभाग में गुरुवार शाम 6:30 मीडिया को जानकारी दी ।