जतारा: जतारा रेंजर और शिकायतकर्ता के बीच तू-तू मैं-मैं का ऑडियो वायरल
भटगोरा गांव के किसान अखिलेश पाल ने आरोप लगाया कि उन्होंने वन विभाग की जमीन पर दबंगों द्वारा किए गए अतिक्रमण की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराई थी। वन विभाग ने बिना मौके का निरीक्षण किए ही शिकायत को निराकृत बताते हुए समाधान कर दिया। इसके बाद किसान ने रेंजर को फोन लगाया था। इसी के बीच तू तू मैं मैं हो गई।