उत्तर प्रदेश पुलिस की जनपदीय साइबर सेल ने शनिवार दोपहर साइबर ठगी के दो मामलों में कुल 11 हजार रुपये पीड़ितों के खातों में वापस कराए। शौरभ चंद के 6 हजार व चन्द्रिका प्रसाद के 5 हजार रुपये बैंक समन्वय से रिकवर किए गए। पुलिस ने लोगों से ओटीपी व बैंक विवरण साझा न करने और ठगी होने पर 1930 हेल्पलाइन या Cyber Crime Portal पर शिकायत करने की अपील की है।