शाहगंज: मनेछा गांव में प्रेम-विवाह के एक साल बाद पति-पत्नी के शव फंदे से लटकते मिले, मचा हड़कंप
, जौनपुर। क्षेत्र के मनेछा गांव में बुधवार शाम एक युवा दंपती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकते मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान उपदेश गौतम (22) पुत्र चिंता प्रसाद और उसकी पत्नी पूजा (21) के रूप में हुई है। दोनों ने करीब एक वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। परिजनों ने गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे बताया कि दोनों के शव घर में छत पर करकट लगाने के लि