कोटा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटने से नहर में डूबे चारों युवकों के मिले शव,
चारो शव घटना स्थल से मिले सो मीटर दूर, बुधवार सुबह रेस्क्यू टीमों ने चारों शव बरामद किए
कोटा के कोटड़ी नहर हादसे में चारों युवकों की मौत हो गई। मंगलवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटने के बाद बुधवार सुबह रेस्क्यू टीमों ने चारों शव बरामद किए।
सबसे पहले विकास वर्मा उर्फ सुमन (22) और सूरज सिंह (22) के शव मिले। इसके बाद एशू जोशी (19) और राहुल जोशी (18) के शव भी निकाले गए। एशू और राहुल चचेरे भाई थे।
NDRF-SDRF ने सुबह 5:30 बजे दोबारा रेस्क्यू शुरू किया था। चारों शव घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर मिले।
#KotaNews #KotaCanalAccident #RescueOperation #RajasthanNews
Sangod, Kota | Oct 21, 2026