सांगोद में विजयादशमी पर 45 फिट ऊंचे रावण के पुतले का दहन
रावण दहन देखने उमड़ी लोगो की भीड़, आतिशबाजी ने मोहा मन
के मौके पर नगर पालिका की ओर से यहां मंगलवार रात खेल मैदान में करीब 45 फीट उंचे रावण के पुतले का दहन हुआ। इससे पूर्व हुई आतिशबाजी ने लोगों को रोमांचित कर दिया। रावण दहन देखने हर बार की तरह लोगों की भीड़ उमड़ी। पुतला दहन के पूर्व लक्ष्मीनाथ के चौक से रावण एवं भगवान राम की सवारी शुरू हुई। सवारी के पुतला दहन स्थल पहुंचने पर यहां राम-रावण संवाद का लोगों ने भरपूर लुत्फ उठाया। बाद में पालिकाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सोनी, पालिका ईओ मनोज मालव समेत अन्य पार्षदों ने भगवान राम की पूजा अर्चना की। इससे पहले आतिशबाजी ने लोगों का जमकर मनोरंजन किया। आकाश व जमीन पर हो रही आतिशबाजी के चलते लोग एकटक आतिशबाजी निहारते रहे। आतिशबाजी के बाद भगवान राम बने बच्चे ने तीर चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। पलभर में ही रावण का पुतला धूं धूं कर जल उठा। लोगों ने भगवान राम के जयकारे लगाकर बुराई पर अच्छाई की जीत की खुशी मनाई।
Sangod, Kota | Oct 20, 2026