कोटा ग्रामीण के बपावरकलां पुलिस द्वारा मोईकलां में हुए दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष का खुलासा
महिला की हत्या के मामले में सात आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों का निकाला जुलूस
कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि 17 अक्टूबर को देर रात करीब 1 बजे मोईकलां की भोजपुरा बस्ती में हुए खूनी विवाद में कई लोगों को चोंटे आई। मारपीट में एक पक्ष की महिला केदार बाई की मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल टीम का गठन किया गया। टीम ने अभियुक्तों के रिश्तेदारों व अन्य जगहों पर आरोपियों के छिपाने के संभावित स्थानों पर दबिश दी और महिला की हत्या के आरोप में सात जनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों का मंगलवार को जुलूस निकाला गया
Sangod, Kota | Oct 20, 2026