सूरजगढ़: सूरजगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के गर्ल्स हाई स्कूल में स्काउट गाइड प्रशिक्षण का समापन
सोमवार को सूरजगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत प्लस टू प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समारोह पूर्वक समापन हुआ. पूर्वाहन 11 बजे समापन कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. छात्रों को प्राथमिक उपचार के महत्वपूर्ण टिप्स, सीपीआर की जानकारी दी गई.