Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
बारिश
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
ajayjain6262
राखी के पर्व पर भाई ने बहन को दिया ऐसा उपहार, नही भुल पाएगी बहन, एक लाख की रिशवत लेते एसीबी से रंगे हाथ पकवाया.....
Israna, Panipat
| Aug 28, 2026
MORE NEWS
शामली मे रक्षाबंधन से दो दिन पहले सिंगर की गोलिया मारकर हत्या, पुलिस की पकड से बाहर आरोपित, विडियों वायरल....
Israna, Panipat | Aug 27, 2026
पानीपत पुलिस 27 अगस्त 2026 *अवैध हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार, 5 देसी पिस्तौल व 10 रौंद बरामद* पानीपत, 27 अगस्त ( ) पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सीआईए थ्री पुलिस ने चौटाला रोड पर एक युवक को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 5 देसी पिस्तौल व 10 जिंदा बरामद किए है। आरोपी की पहचान चुलकाना निवासी मनोज के रूप में हुई है। सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि चौटाला रोड पर पावर हाउस के पास चुलकाना निवासी एक युवक पीठू बैग में अवैध हथियार लेकर खड़ा है, जो की जाने की फिराक में है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान मनोज पुत्र सूरजभान निवासी चुलकाना के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके पीठू बैग से 5 देसी पिस्तौल व 10 जिंदा रौंद मिले। बरामद पिस्तौलों को खोलकर जांच की तो अनलोड मिलें। प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया गांव में उसकी रंजिश चल रही है। वह हत्या के एक मामले में वर्ष 2023 में जेल से बेल पर बाहर आया था। रंजिश के चलते वह कई महीने पहले यूपी में एक युवक से 5 देसी पिस्तौल व 10 जिंदा रौंद 90 हजार रूपए में खरीदकर लाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर वीरवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही असला सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।
Israna, Panipat | Aug 27, 2026
पानीपत के नौल्था से उज्जैन व माता वैष्णो देवी जाने वाले करे संपर्क: 8129177022
Israna, Panipat | Aug 27, 2026
पानीपत पुलिस 27 अगस्त 2026 *एसपी ने जिला डायल-112 राइडर्स का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने के दिए निर्देश* पानीपत, 27 अगस्त ( ) पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने वीरवार को जिला सचिवालय परिसर में डायल-112 राइडर्स का निरीक्षण किया। उन्होंने राइडर्स पर तैनात पुलिसकर्मियों से ड्यूटी व्यवस्था की जानकारी लेकर समीक्षा की और पूरी मुस्तैदी, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए । इस दौरान यातायात उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहें। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने इस दौरान तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि डायल-112 की सेवा के तहत प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना पर पूरी जिम्मेदारी, मुस्तैदी और संवेदनशीलता के साथ तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ने पुलिसकर्मियों को जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने तथा डायल-112 पर प्राप्त होने वाली सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचकर आवश्यक पुलिस सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सूचना मिलते ही बिना किसी देरी के मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालें और जरूरत के अनुसार संबंधित थाना पुलिस को भी सूचित करें। क्षेत्र में लगातार और प्रभावी गश्त करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंन कहा की आगामी त्योहारी सीजन में बड़ी सख्या में लोग खरीदारी के लिए बाजारों में आएगे। आमजन को बेहतर व सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरी सतर्कता के साथ प्रभावी गश्त करे। पानीपत पुलिस को हरियाणा पुलिस महानिदेशक कार्यालय की ओर से बीते दिनों 10 नए डायल-112 राइडर्स वाहन प्राप्त हुए हैं। इन सभी डायल 112 राइडर्स को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया गया है। राइडर के माध्यम से डायल-112 की व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि कई बार शहर और ग्रामीण अंचलों की संकरी व तंग गलियों तथा भारी जाम वाले बाजारों में चार पहिया पुलिस वाहन (ERV) समय पर घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाते। ऐसी परिस्थितियों में टू-व्हीलर राइडर्स आसानी से इन स्थानों तक पहुंचकर कम से कम समय में पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में शुरू किए गए 10 नए टू-व्हीलर राइडर्स जिला पुलिस की आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को धरातल पर और अधिक सुदृढ़ व गतिशील बनाने में मददगार साबित हो रहे हैं। इन सभी 10 नए राइडर्स वाहनों को मुख्य रूप से डायल-112 आपातकालीन सेवा से जोड़ा गया है। कंट्रोल रूम में डायल-112 की कॉल प्राप्त होते ही संबंधित क्षेत्र के राइडर को जीपीएस के माध्यम से घटनास्थल की लोकेशन मार्क कर तुरंत रवाना किया जाता है। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि टू-व्हीलर राइडर्स के माध्यम से संकरी गलियों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और जाम वाले क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच को और तेज किया जा रहा है। इससे आपात स्थिति में लोगों को कम से कम समय में पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन नए राइडर्स वाहनों के फील्ड में उतरने से जहां एक ओर आपराधिक तत्वों और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिल रही है, वहीं दूसरी ओर आमजन को समय पर पुलिस सहायता मिलने से नागरिकों के मन में सुरक्षा की भावना और पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत होगा। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए बाजारों में और प्रभावी गश्त की जाएगी, ताकि आमजन को सुरक्षित माहौल मिल सके और असामाजिक तत्वों में भय बना रहें।
Israna, Panipat | Aug 27, 2026
43 महीने से प्रति माह लगाया जा रहा भंडारा, आयोजक बोले मन को शांति व संतुष्टि मिलती है, जानिए कोन है वो इंसान....
Israna, Panipat | Aug 27, 2026
अब सरकार निश्चित आ जायेंगी सांसद सोनीपत सतपाल।
Israna, Panipat | Aug 27, 2026
कुलदीप शर्मा मेरे बडे भाई है ओर भूपेंद्र हुड्डा ने भी उनका पुरा समान किया है किसी दुसरे ने नही किया, जानिए क्या कह गए सासंद सतपाल ब्रह्मचारी....
Israna, Panipat | Aug 27, 2026
पानीपत पुलिस 26 अगस्त 2026 *हेरोइन तस्करी मामले में सप्लायर पंजाब से गिरफ्तार* पानीपत, 26 अगस्त ( ) सीआईए-टू पुलिस टीम ने 15.51ग्राम हेरोइन तस्करी के मामले में सप्लायर को पंजाब से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अमृतसर के धारड़ गांव निवासी महकप्रीत उर्फ राजा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अमृतसर के टांगरा से गिरफ्तार कर बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि उनकी टीम टीम ने बीते रविवार को रिफाइनरी रोड पर एचएसआईडीसी के पास अमृतसर के धारड गांव निवासी सन्नीप्रीत सिंह को 15.51 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी सन्नीप्रीत ने बताया था वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने और शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए अपने गांव के महकप्रीत उर्फ राजा से कम कीमत पर हेरोइन खरीदकर लाना स्वीकारा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया था वह करीब 10 दिन पहले महकप्रीत से 30 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीदकर लाया था। जिसमें से उसने कुछ हेरोइन अज्ञात नशा करने वालों को बेच दी। बची 15.51 ग्राम हेरोइन लेकर वह रविवार को रिफाइनरी के पास ग्राहक की तलाश में घूम रहा था। थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने सोमवार को आरोपी सन्नी को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि पुलिस टीम ने मंगलवार को पंजाब के अमृतसर के टांगरा में दबिश देकर आरोपी महकप्रीत को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने सन्नीप्रीत को 30 ग्राम हेरोइन बेचना स्वीकारा। पुलिस ने बुधवार को आरोपी महकप्रीत को माननीय न्यायालय मंे पेश किया जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास करेगी।
Israna, Panipat | Aug 26, 2026