भीलवाड़ा: विशेष लोक अदालत का आयोजन हुआ, राजीनामे के लिए चिन्हित प्रकरणों हेतु 10 बैचों का गठन किया गया
भीलवाड़ा। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के आदेशानुसार आज शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक एवं आईडीबीआई बैंक की विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया, लोक अदालत का शुभारंभ सुश्री अंकिता बेनीवाल विशिष्ठ न्यायिक मजिस्ट्रे एनआई 03, शांतीलाल जैन, सदस्य लोक अदालत, मोहम्मद अली कायमखानी, अधिवक्ता सदस्य लोक अदालत द्वारा किया।