भीलवाड़ा: बालाजी मार्केट में निगम का पीला पंजा चला, दुकानों के बाहर किए गए कच्चे-पक्के निर्माण को किया ध्वस्त
शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। शनिवार को निगम का अतिक्रमण निरोधक दस्ता बालाजी मार्केट पहुंचा और सड़कों पर किए गए अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई।यहां कई व्यापारियों द्वारा दुकानों के बाहर आठ से दस फीट तक सड़क पर चबूतरे और फुटपाथ बनाकर अतिक्रमण कर रखे थे।