भीलवाड़ा: मातृ-पितृ चरण वंदन कार्यक्रम श्रद्धा और संस्कारों के साथ संपन्न, विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता के चरणों का किया वंदन
भीलवाड़ा। नोबल इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में संस्कार निर्माण एवं सेवा संस्थान तथा लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मातृ-पितृ चरण वंदन कार्यक्रम अत्यंत भावपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा मनोहारी गणेश वंदना से हुई, जिसने पूरे परिसर को श्रद्धा और संस्कारों की ऊर्जा से भर दिया।