भीलवाड़ा: पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर की 100वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, दिग्विजय सिंह रहे मौजूद
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर की 100वीं जयंती पर शनिवार सुबह गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।