टीकमगढ़: कुड़ीला गांव के पास अनियंत्रित हुई बाइक, बाइक पर सवार एक युवक और एक वृद्ध महिला हुई गंभीर रूप से घायल
कुड़ीला गांव के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी।बाइक पर सवार एक वृद्ध महिला और युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें खरगापुर से टीकमगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हम आपको बता दें कि वृद्ध महिला को दिखाने के लिए युवक बाइक पर सवार होकर फुटेर गया हुआ था। तभी रास्ते में कुड़ीला गांव में बाइक उसकी अनियंत्रित हो गई।