फर्रुखाबाद: बकरीद की पूर्व संध्या पर शहर की सड़कों पर नारी शक्ति की धमक, डीएम और एसपी ने किया फ्लैग मार्च
फर्रुखाबाद में बकरीद की नमाज एवं बकरीद के त्योहार और कुर्बानी को लेकर शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह और सीओ सिटी सहित कई थाने की पुलिस फोर्स के साथ थाना मऊदरवाजा से बीबीगंज ईदगाह तक फ्लैग मार्च किया तथा जनपद के सभी संवेदनशील स्थानों पर थाना क्षेत्र की पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया और लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया