बस्सी: मुंडिया रामसर स्थित कच्ची बस्ती में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन, चिकित्सकों ने बेहतर सुविधाओं हेतु दिए निर्देश
Bassi, Jaipur | Feb 17, 2025 मुंडिया रामसर क्षेत्र की कच्ची बस्ती में आज सोमवार को सुबह करीब 11 बजे अच्छाई संस्था द्वारा एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बस्ती के निवासियों की स्वास्थ्य जांच,परामर्श और निशुल्क दवाएं प्रदान की गईं। संस्था के अध्यक्ष विनीत शर्मा ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना है