बस्सी: जयपुर अजमेर नेशनल हाईवे पर बगरू के समीप बेकाबू कार फिल्मी स्टाइल में अनियंत्रित होकर सरकारी स्कूल की दीवार से टकराई
Bassi, Jaipur | Feb 15, 2025 जयपुर अजमेर नेशनल हाईवे पर बगरू के समीप आज शनिवार शाम करीब 6 बजे एक बेकाबू कार फिल्मी स्टाइल में अनियंत्रित होकर सरकारी स्कूल की दीवार से टकरा गई। जिसके बाद कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही की सड़क के किनारे बस का इंतजार कर रही एक युवती और एक युवक बाल बाल बच गए। वहीं घटना सड़क के किनारे लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।