बस्सी: कालाडेरा के खिन्नीपुरा में अज्ञात चोरों ने मंदिर में दान पत्र से नकदी और कीमती सामान चुराया
Bassi, Jaipur | Feb 16, 2025 कालाडेरा थाना क्षेत्र के खन्नीपुरा गांव में आज रविवार सुबह करीब 8 बजे एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। देर रात चोरों ने जमवाय माता मंदिर को निशाना बनाते हुए लोहे के सरिये से मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर मंदिर में प्रवेश किया। चोरों ने दानपात्र में रखी नकदी समेत कीमती सामान की चोरी कर ली। वहीं घटना का पता तब चला जब सुबह पूजा के लिए पहुंचे तो चोरी का पता चला