बस्सी: आंधी थाना पुलिस ने गेहूं व सरसों की फसल के आड़ में 5000 अफीम के पौधे लगाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया
Bassi, Jaipur | Feb 14, 2025 जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा के निर्देशन में अवैध नशे के खिलाफ ऑपरेशन नॉकआउट अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आज शुक्रवार को आंधी थाना पुलिस ने गेहूं व सरसों की फसल की आड़ में ₹5000 अफीम के पौधे लगाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वही जयपुर ग्रामीण पुलिस की ओर से दोपहर करीब 2 बजे मामले का खुलासा किया गया।