बस्सी: मनोहरपुर थाना पुलिस ने 15 लाख रुपए लेकर फरार हुए कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया, 5 लाख रुपए से अधिक राशि बरामद
Bassi, Jaipur | Feb 13, 2025 जयपुर ग्रामीण की मनोहरपुर थाना पुलिस ने 15 लाख रुपए लेकर फरार हुए कंटेनर चालक को गिरफ्तार करने में आज गुरुवार को सफलता हासिल हुई है।थानाधिकारी भगवान साहय ने शाम करीब 5 बजे मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी। थानाधिकारी भगवान सहाय ने बताया कि पीड़ित ने कंट्रोल कंटेनर चालक के खिलाफ 15 लाख रुपए लूटने का मामला दर्ज करवाया था।