रामगंजमण्डी: चेचट में ऑनलाइन सट्टा बंद करवाने की मांग, कांग्रेस ने एसडीएम और पुलिस उप अधीक्षक को रामगंजमंडी थाने में सौंपा ज्ञापन
रामगंजमंडी के चेचट में ऑनलाइन सट्टा बन्द करवाने की मांग को लेकर गुरुवार शाम करीब 4 बजे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह गोयंदा और हेमंत तिवारी के नेतृत्व में एसडीएम नीता वसीटा और पुलिस उप अधीक्षक घनश्याम मीना को रामगंजमंडी थाना परिसर में ज्ञापन सौंपा गया।