रामगंजमण्डी: 2 करोड़ 50 लाख की लागत से चेचट में बनेगा महाविद्यालय, शिक्षा मंत्री ने भूमि पूजन कर किया शिलान्यास
रामगंजमंडी के चेचट में बुधवार को महाविद्यालय भवन निर्माण का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शिरकत की। इस दौरान दोपहर करीब 1 बजे शिलान्यास कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने मंत्री का माला पहनाकर स्वागत किया।