रामगंजमण्डी: सलावद में समस्या समाधान शिविर में शिक्षा मंत्री ने 360 आवेदनों का निस्तारण किया, गोसेवा एम्बुलेंस का लोकार्पण
रामगंजमंडी के सलावद खुर्द में बुधवार को सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शिरकत की। इसके बाद माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारम्भ किया गया। दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुए शिविर में शाम तक 360 आवेदन आए। जिनका मोके पर ही निस्तारण किया गया।