रामगंजमण्डी: चेचट थाने में आगामी त्योहारों को लेकर CLG व शांति समिति सदस्यों की बैठक, जाम की समस्या से निजात दिलाने की उठाई गई मांग
रामगंजमंडी के चेचट थाना परिसर में गुरुवार शाम करीब 5 बजे आगामी त्योहारों को लेकर सीएलजी व शांति समिति के सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक तहसीलदार भरत यादव और थानाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मीना नेतृत्व में आयोजित हुई। जिसमें आए दिन कस्बे में लगने वाले जाम को लेकर भी चर्चा की गई। वही अतिक्रमण पर कार्रवाई कर जाम से राहत दिलाने की मांग की गई।