रामगंजमण्डी: देवली खुर्द में जलग्रहण यात्रा के तहत शिक्षा मंत्री ने किया पौधारोपण
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का मंगलवार को रामगंजमंडी का दौरा रहा। इस दौरान मंत्री ने दोपहर करीब 2 बजे देवली खुर्द में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। जहां उन्होंने जल ग्रहण यात्रा के तहत ग्रामीणों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। वही मंत्री 12 फरवरी, बुधवार को अपनी विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।