रामगंजमण्डी: सुकेत CHC पर मेगा मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन, बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर निःशुल्क दवा का किया गया वितरण
सुकेत CHC पर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम मेगा कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों बच्चों को स्वास्थ परामर्श दिया गया। इस दौरान स्वास्थ्य टीम में आए विशेष चिकित्सक द्वारा गाँव के बच्चों की जांच कर निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। डॉक्टर अर्पित गुप्ता ने बताया कि कैंप में सेकड़ो बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर के निशुल्क दवा दी गई।