भीलवाड़ा: बारिश से पहले एक्शन मोड में प्रशासन: विधायक अशोक कोठारी, कलेक्टर और अधिकारियों की टीम ने शहरभर का किया मैराथन निरीक्षण
शहर में बारिश के दौरान जलभराव और यातायात संबंधी समस्याओं के स्थायी समाधान को लेकर शनिवार को विधायक अशोक कुमार कोठारी ने जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू, नगर निगम आयुक्त तथा यूआईटी अधिकारियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए लंबित विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।