रामपुर: किले की सारी भूमि को बहु भाषा केंद्र बनाने के लिए रज़ा लाइब्रेरी को देने की योजना मंजूर: निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र
Rampur, Rampur | Feb 8, 2025 शनिवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार रज़ा लाइब्रेरी के निदेशक डॉ पुष्कर मिश्र ने रंग महल में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि रज़ा लाइब्रेरी को किले की सारी भूमी बहु भाषाओं के केंद्र बनाने के लिए देने का प्रशासन द्वारा योजना बनाई जा रही है। यहाँ अरबी, फारसी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू और अंग्रेज़ी सहित देश व दुनिया की अन्य भाषाओं के शोध होंगे।