रामपुर: कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय पर जिलाधिकारी जोगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन
Rampur, Rampur | Feb 7, 2025 शुक्रवार को रात नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में चकबन्दी कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जनपद में चल रही चकबन्दी प्रक्रियाओं के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चकबन्दी कार्य को पूरी पारदर्शिता के साथ कराना सुनिश्चित करें।