रामपुर: जनपद रामपुर में 59 घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी, 20 लाख 17 हजार का लगाया गया जुर्माना: बिजली विभाग ने दी जानकारी
Rampur, Rampur | Feb 7, 2025 शुक्रवार को रात आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता की देखरेख में बिजली चोरी के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान 996 घरों को चेक किया गया। 59 घरों से 20 किलोवॉट की बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी के खिलाफ बिजली चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।