रामपुर: शुक्रवार को बार एसोसिएशन ने वकीलों के चेम्बर हटाकर न्यायालय भवन निर्माण के संबंध में विशेष बैठक आयोजित की
Rampur, Rampur | Feb 7, 2025 शुक्रवार को रात आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट सतनाम सिंह मट्टू की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला कचहरी में वकीलों के चैम्बरों को हटाकर न्यायालय भवन निर्माण के खिलाफ शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। 10 फरवरी 2025 को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।