नावकोठी: पहसारा पूर्वी पंचायत के देवरा वार्ड नंबर 3 में बिजली के शॉर्ट सर्किट से अगलगी, एक घर जलकर राख
पहसारा पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर तीन देवड़ा में बिजली के शॉर्ट सर्किट लगने से एक घर जलकर राख हो गया। इस दौरान स्थानीय दिलीप कुमार महतो ने बताया की सूचना मिली कि सोमन पासवान के घर में आग लगी है। तुरंत बिजली को बंद कराया गया,नहीं तो बड़ा हादसा हो सकती थी। अगलगी को स्थानीय लोगों ने अपने संसाधन से नियंत्रित किया। इस दौरान अनाज कपड़ा चौकी वगैरह जलकर राख हो गया।